फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नुकीले हथियार से बार-बार छेद कर की गई सरिता की हत्या

विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पटौदी निवासी एडवोकेट सरिता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सरिता के पड़ोसी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सरिता की बेरहमी से नुकीले हथियार से बार-बार छेद कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एसपी गौरव राजपुरोहित ने वीरवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि सरिता हत्याकांड में बावड़ी मोहल्ला, पटौदी जिला गुरुग्राम निवासी जसवंत उर्फ आशू और गुरुग्राम के गांव गदाईपुर निवासी रमन को हिरासत में लिया है। आरोपी जसवंत उर्फ आशू ने बताया है कि वह अपने साथी रमन के साथ सरिता को लेकर रेवाड़ी आया था। इस दौरान उसने किसी नुकीली (सरिया नुमा) चीज से उसकी हत्या कर दी। जसवंत सरिता का पड़ोसी है और उसे अच्छी तरह से जानता है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किन कारणों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में पैसों के लेनदेन की बात कही जा रही है। एक प्लाॅट का भी विवाद सामने आया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के बाद ही हत्या के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। दोनों आरोपियों के क्रिमिनल बैकग्राउंड की भी जांच पुलिस कर रही है।
सरिता की बेरहमी से की गई हत्या

सरिता के पूरे शरीर में किसी नुकीली वस्तु से छेद किए गए हैं। सरिता के पिता भगवान दास ने इस बात की पुष्टि की है। एसपी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है। एसपी का कहना है आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


पति ने क्यों दी जान, इसकी भी होगी जांच

सरिता की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। सरिता के पति ने 2024 में रक्षाबंधन के तीन दिन पहले ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी। जान देने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। इस मामले में जीआरपी थाने में एक शिकायत भी दर्ज है। सरिता के पति ने यह कदम क्यों उठाया? इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। सरिता के पति ने क्यों यह कदम उठाया था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
26 नवंबर को रामगढ़ रोड के पास मिला था सरिता का शव
26 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रामगढ़ नहर के नजदीक कच्चे रास्ते पर एक महिला का खून से सना शव पड़ा है। शव की शिनाख्त पटौदी के बावड़ी मोहल्ला निवासी सरिता पुत्री भगवान दास के रूप में हुई। पुलिस ने पिता भगवान दास की शिकायत पर थाना सदर रेवाड़ी में केस दर्ज किया। जांच के बाद अपराध शाखा-1 रेवाड़ी व थाना सदर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मामले में दो आरोपियों जसवंत उर्फ आशू और रमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें