फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूरे वर्ष अभियान चलाकर पुलिस ने की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन ने इस वर्ष 2024 में लगातार अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। हत्या, मारपीट, पॉक्सो, छेड़छाड़, डकैती, स्नैचिंग, रंगदारी, अपहरण व वाहन चोरी आदि मामलों का खुलासा भी किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस वर्ष नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 66 मुकदमे दर्ज कर 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 6.867 किलो गांजा, 9.281 किलो सुल्फा, 89.547 ग्राम स्मैक, 282.11 ग्राम हीरोइन और 576 नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। अवैध हथियार रखने के 41 मामले दर्ज कर 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 26 कट्टे, 23 पिस्टल, 02 रिवाल्वर, 76 कार्टेज और 9 चाकू इत्यादि 136 अवैध हथियार बरामद किए गए। आबकारी के मामले में 87 मुकदमे दर्ज कर 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे अवैध 6552.25 बोतल अंग्रेजी शराब, 7163.25 बोतल देसी शराब व 202 बोतल बीयर बरामद की गई है। जुआ खेलने के मामले में 26 मुकदमे दर्ज किए गए। 55 जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 18 हजार 470 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन




इस वर्ष पुलिस ने 13 मोस्ट वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पर 5 हजार से लेकर 1 लाख तक का इनाम घोषित थे। इसमें 1 लाख का 1, 25 हजार के 2 और 5 हजा के 10 आरोपी शामिल हैं। 2024 में 1 वाहन छीनने वाले गिरोह, 2 अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 से अधिक मुकदमे सुलझाए। करीब 2 करोड़ 34 लाख 81 हजार 593 रुपये की कीमत की चोरी हुई 86 बाइक, 15 स्कूटी, 4 ट्रक व 07 कार सहित अन्य वाहनों को बरामद कर वारदातों को अंजाम देने वाले 137 आरोपियों पर शिकंजा कसा गृहभेदन एवं चोरी के अन्य मामलों में 330 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे करीब 99 लाख रुपये की कीमत के चोरी के सामान को बरामद किया गया है। आपराधिक मामलों में पीओ या बेल जंपर घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 87 भगोड़े के अलावा जमानत पर आने के बाद अदालत में हाजिर ना होने के 53 बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लापता हुए 722 लोगों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया। इनमें 170 नाबालिग लड़के व लड़की 552 महिला व पुरुष शामिल हैं।



साइबर ठगी की कुल 3897 शिकायतें आईं



इस वर्ष साइबर फ्रॉड से संबंधित कुल 3897 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें कुल 164 अभियोग दर्ज किए, कुल 55 आरोपियों को साइबर पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दर्ज अभियोगों में पुलिस द्वारा कुल 43 लाख 5 हजार 715 रुपये बरामद किए गए हैं। साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर कुल 33 लाख 53 हजार 998 रुपये बरामद कराए है।



महिला की सुरक्षा को लेकर ऑटो पर लगाई यूनिक आईडी

महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाकर सभी ऑटो व ई-रिक्शा पर यूनिक आईडी लगाई जा रही है। इसके तहत अभी तक रेवाड़ी में 2840 ऑटो व ई-रिक्शा पर यूनिक आईडी लगाई जा चुकी है। साथ ही डायल 112 एप के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं व महिलाओं को डायल 112 ऐप इंस्टाल कर, सुरक्षित यात्रा सुविधा के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन





40117 वाहनों का चालन, 1024 को किया जब्त
पुलिस ने 40117 मोटर व्हीकल का चालान और 1024 वाहनों को जब्त कर उन पर करीब 5 करोड़ 63 लाख 9 हजार 600 रुपये का जुर्माना किया। इन वाहनों में 106 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 213 ब्लैक फिल्म वाहन, 5278 रॉन्ग पार्किंग, 142 ओवर स्पीड वाहन, 3882 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 14222 विदाउट हेलमेट, 1873 विदाउट सीट बेल्ट, 1759 ट्रिपल राइडिंग, 423 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, मोबाईल फोन यूज करने के 197 एवं 5942 लेन चेंज करने के वाहन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें