फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिड-डे मील में विद्यार्थियों को मिलेगी हरी सब्जी

Sun, 29 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12कानहड़वास के सरकारी स्कूल में तैयार किया गया गार्डन। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 398 विद्यालयों के परिसर में सब्जियां उगाई गई हैं। विद्यार्थियों को मिड-डे मील में हरी सब्जी दी जाएगी। सब्जी की देखरेख के लिए स्वयंसेवक विद्यार्थियों की टीमें बनाई गई हैं। इससे प्रेरित होकर विद्यार्थी अब घर पर घर पर बागवानी की शुरुआत करेंगे। इससे पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।
जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के परिसर में हरी सब्जियां उगाने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई थी। इसमें विद्यालय के अध्यापकों ने विद्यार्थियों संग मिलकर रुचि दिखाई है। किचन गार्डनिंग में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई हैं। अब सर्दी के मौसम में मिड-डे मील में विद्यार्थियों को पौष्टिक तत्व से भरपूर भोजन मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में किचन गार्डन में पैदा होने वाली सब्जियों को विद्यालय मिड-डे मील में शामिल कर पकाया जाएगा। गाजर-मूली व टमाटर को सलाद में शामिल किया जाएगा। हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में पकाया जाएगा, ताकि ताकि विद्यार्थियों को शुद्ध भोजन मिल सकें। राजकीय विद्यालयों में पालक, मेथी, धनिया, मूली, गाजर, मटर, टमाटर, आलू व हरी मिर्च उगाई गई हैं। इनमें ऑर्गेनिक स्वाद व तत्व बनाने के लिए विद्यालय गोबर की खाद का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

-
वर्जन
विद्यालय परिसर में किचन गार्डन बनाकर विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई गई हैं। अब इन सब्जियों को पकाकर मिड-डे मील में विद्यार्थियों को परोसा जाएगा।-भूप सिंह, मुख्याध्यापक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला काहनड़वास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें