फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विशेष अभियान में पुलिस ने 414 आरोपियों पर कसा शिकंजा

Fri, 07 Feb 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस ने जनवरी में चलाए गए विशेष अभियान में 1 इनामी बदमाश सहित 13 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अवैध हथियारों के शौकीन 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1 अवैध रिवाल्वर, 3 देसी पिस्टल व 14 कारतूस बरामद किए गए।
ड्रग्स की तस्करी करने वाले 19 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 8 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से 514 ग्राम चरस, 6.204 किलोग्राम गांजा, 4.34 ग्राम स्मैक एवं 1728 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज किए गए और इन आरोपियों के कब्जे से 165.5 बोतल देशी शराब, 93.5 बोतल अग्रेजी शराब व 120 बोतल बियर बरामद की गई है।
विज्ञापन

️जुआं एवं सट्टा खाईवाली के 2 मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 45030 रुपये की नकदी बरामद की गई। करीब 3 लाख 46 हजार रुपये की कीमत की चोरी हुई 4 बाइक, 1 स्कूटी व 1 इक्को कार को बरामद कर साथ ही वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
गृहभेदन एवं चोरी के मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 1 लाख 21 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत के चोरी के सामान को बरामद किया गया है। पुलिस ने जनवरी में रेवाड़ी में लापता हुए 61 लोगों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया। परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, जिसमें 13 नाबालिक लड़के व लड़की 48 महिला/पुरूष शामिल हैं।
विज्ञापन



सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी:

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ तथा पीओ स्टॉफ को विशेष निर्देश दिए हैं कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धर पकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम में आमजन का सहयोग लेकर और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी जिला में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नही किया जाएगा और इस तरह की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें