फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस टीमों ने गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sun, 15 Feb 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस टीमों ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से सीधा संवाद किया और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव लिए।
इस दौरान थाना प्रबन्धक धारूहेड़ा इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, थाना प्रबंधक कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, चौकी इंचार्ज जगन गेट एसआई संदीप कुमार, चौकी इंचार्ज सेक्टर-3 पीएसआई राकेश कुमार व चौकी इंचार्ज भाड़ावास गेट एसआई सुमन ने गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें