फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनिता खोला ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बताए लाभ

Sun, 15 Feb 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। गांव लिसान में महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में किसान रत्न अवाॅर्डी यशपाल की पत्नी अनीता यादव ने लोगों प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। उन्होंने प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया।
क्लब के प्रधान भंवरप्रकाश खोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका कनीना की प्रधान डॉ. रिंकी लोढा रहीं।
अनीता यादव ने किसानों को प्राकृतिक कृषि के लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के स्थान पर प्राकृतिक खेती अपनाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और उत्पादन लागत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले में प्राकृतिक कृषि का रकबा बढ़ाने का आह्वान करते हुए किसानों से संगठित होकर कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में डीपीआरओ अमित पवार, कैप्टन उदय राम यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिभाएं मौजूद रहीं। इस दौरान टाइगर शतरंज क्लब की ओर से ओपन शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें