जिला सचिवालय के समीप रोष जताते कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला लघु सचिवालय पर मंगलवार को जोमैटो कर्मचारियों ने महेंद्र की हत्या का विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि पुलिस महेंद्र के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करे। उसके परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वे सिर्फ शाम सात बजे तक ही डिलिवरी का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि डिलीवरी देते वक्त रात के 9 बज जाते है। हमारी मांग है कि शाम 7 बजे तक ही हम डिलीवरी लेंगे। साथ ही कंपनी इंश्योरेंस सीमा बढ़ाई जाय। ताकि जान चली भी जाए तो परिवार को बीमा की राशि मिल सके। उन्होंने बताया कि अकेले रेवाड़ी शहर में ही करीब ढाई सौ जोमैटो कर्मचारी कार्यरत हैं। वे रात 9 बजे तक 15 से 20 किलोमीटर तक डिलिवरी देने जाते हैं। इस मौके पर महेश, संदीप, योगेश, सावन, कर्मवीर, ललित, पारस, साहिल, सोमबीर, आशीष, सन्नी, कपिल, आकाश, संदीप, योगेश, भीम, दीपक अनिल आदि मौजूद रहे।