फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने 15 कार्टून अवैध विस्फोटक पटाखे किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 कार्टन अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 सितंबर को सूचना मिली थी कि अमित नामक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध पटाखों के कार्टन रखे हुए हैं, जिन्हें वह योगेश के साथ मिलकर लाया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार कर बताई गई जगह पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अपने साथी प्रवीण के साथ मिलकर यह पटाखे लाए थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें