रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला कुतुबपुर के रामपुरा चौक के पास पिछले दस दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का शनिवार को समापन किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए।
समापन समारोह के दौरान श्रद्धालु और युवा गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए गांव लिसाना पहुंचे। वहां नहर में लाल बाग के राजा की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ भावपूर्ण विदाई दी और गणपति बप्पा की भक्ति भावपूर्ण पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर गुलशन, जयसिंह, शिवा, लक्की, साहिल, भविष्य, चमन, महेश सैनी, नरेंद्र, भारत, हन्नी, चिराग, अभिषेक, गौरव, दीपक और भोलू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गणेश महोत्सव के दौरान रामपुरा चौक में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और युवाओं ने भजन, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे महोत्सव का उत्सवपूर्ण माहौल और भी जीवंत बन गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और सामुदायिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।