फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Sun, 15 Mar 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली और रामपुरा क्षेत्र में रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में सर्च अ​भियान
विज्ञापन
रेवाड़ी। क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए जिला पुलिस ने शनिवार को थाना कोसली और रामपुरा क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया। स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व स्वाॅट टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

ईंट भट्टों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, पोल्ट्री फार्म और अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई। पुलिस टीम ने इन स्थानों पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की जानकारी जुटाई और उनके पहचान पत्रों की भी जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।
इसके अलावा क्षेत्र में खड़े वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में किसी को भी अनाधिकृत रूप से रहने की अनुमति नहीं है। बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने रेवाड़ी के नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने यहां काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर भविष्य में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें