फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, बेड़े में शामिल हुईं 30 नई बाइकें

Tue, 13 Oct 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी पुलिस बेड़े में शामिल की गई आधुनिक बाइक। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पुलिस के बेड़े में 30 नई अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें शामिल की गई हैं। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत सुरक्षा साथी पहल के तहत ये बाइकें पुलिस को भेंट की हैं। इनसे पुलिस की पहुंच संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों तक आसान होगी।
विज्ञापन

धारूहेड़ा स्थित कंपनी के प्लांट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा भी मौजूद रहे।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नई बाइकें मिलने से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार होगा। इससे अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

आपात स्थिति में पुलिसकर्मी कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगे, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने सीएसआर टीम का आभार जताते हुए कहा कि कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ पुलिस प्रशासन को भी सहयोग दे रही है।
हाल ही में आयोजित नशामुक्ति रेवाड़ी हाफ मैराथन में भी कंपनी ने सहयोग किया था। कार्यक्रम में लतिका तनेजा, यशपाल सरदाना, धर्म रक्षित, अमित मलिक, स्मिता शर्मा, सोनिका छाबड़ा और अक्षय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी सामाजिक हित और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें