फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव सोहला में पाकिस्तानी बलून मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, नहीं मिली संदिग्ध वस्तु

विज्ञापन
फोटो संख्या:92- गांव सोहला में मिला ब्लून---स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
सतनाली(महेंद्रगढ़)। राजस्थान की सीमा से सटे महेंद्रगढ़ जिले के गांव सोहला व राजस्थान की सीमा के गांव निहालपुरा के बीच रास्ते पर पाकिस्तान लिखा बैलून मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों की ओर से माधोगढ़ चौकी पुलिस को बैलून मिलने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं सफेद व हरे रंग के इस बलून पर सफेद रंग से पाकिस्तान लिखे व चांद-सितारे होने से लोगों में चर्चा का विषय बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की व बैलून को कब्जे में लिया गया। आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने जांच अभियान चलाकर अन्य प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु की जांच की।
पुलिस टीम को जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव की जंगलात के रास्ते पर संदिग्ध पाकिस्तानी बैलून मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी। वहीं माधोगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी तपेंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। संभावना है कि यह बैलून हवा में उड़कर आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें