रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत विभिन्न मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों पर पांच-पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मॉडल टाउन पुलिस ने कट्टा और कारतूस सहित जगपाल उर्फ जतिन और सीआईए धारूहेड़ा ने धीरज उर्फ शूटर को कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ पहले पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीआईए कोसली ने 342 ग्राम गांजा के साथ सूरज उर्फ सुर्जी को पकड़ा। इसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। जाटूसाना पुलिस ने 66 ग्राम गांजा के साथ कौशल और सीआईए कोसली ने 210 ग्राम गांजा के साथ अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया। गोकल गेट चौकी पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते राजकुमार को पकड़कर उसके कब्जे से 1290 रुपये बरामद किए। बावल पुलिस ने जानलेवा हमला व रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया।