फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवा पंचायत में पीएम श्री पाल्हावास की टीम जिला स्तर पर रही अव्वल

विज्ञापन
फोटो 11 : उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पीएम श्री पाल्हावास की टीम सम्मानित। स्रोत :प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डायट हुसैनपुर की ओर से शहीद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में शुक्रवार को आयोजित जिला युवा पंचायत प्रतियोगिता में पाल्हावास की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि यह प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर पर चयनित टीमों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति स्कूल गुड़ियानी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला युवा पंचायत प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रवक्ता राजनीति शास्त्र सुमन, मुकेश कुमार और प्रवक्ता इतिहास मांगे राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में डायट हुसैनपुर हरीश कुमार, प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगली गोधा भारत गौड़, प्रवक्ता राजकीय कन्या विद्यालय धारूहेड़ा सौरभ यादव और आब्जर्वर डॉ. रामपाल शास्त्री ने योगदान दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य शोभा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पाल्हावास टीम के सभी 50 विद्यार्थियों, उनके तीनों मेंटर्स और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अब यह प्रतियोगिता जोनल स्तर पर आयोजित होगी। कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच मुकेश कुमार, पूर्व सरपंच गजराज सिंह, प्राचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा प्रहलाद सिंह, सुनील यादव और सतीश कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें