फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइंस ड्रामा में पीएम श्री पाल्हावास स्कूल अव्वल

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बलिदान रविंद्र पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में नॉर्दर्न इंडिया साइंस ड्रामा प्रतियोगिता जाटूसाना खंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान पीएम श्री पाल्हावास स्कूल की टीम पहले, एसडी हाई स्कूल खुशपुरा द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्राचार्य शोभा भारद्वाज ने बताया कि साइंस ड्रामा के प्रतियोगिता के तहत आधुनिक कृषि, विज्ञान में महिलाएं, डिजिटल इंडिया जीवन को सशक्त बनाना, हरित प्रौद्योगिकी और सभी के लिए स्वच्छता आदि विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में जाटूसाना खण्ड की सभी टीमों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिंसिपल शोभा भारद्वाज और साइंस ड्रामा के नोडल अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोतला कलां के प्राचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में जीव विज्ञान प्रवक्ता दीपमाला, प्रवक्ता रसायन शास्त्र सुमेर सिंह, प्रवक्ता पूजा यादव, प्रवक्ता फिजिक्स भूपेश, टीजीटी साइंस शिवचरण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें