बच्चों को सम्मानित करते। स्रोत : स्कूल
बावल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कमालपुर मुंडनवास की विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजेता छात्राओं मंजिल, साक्षी और गीला के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के भाई अशोक कुमार ने विजेताओं को बधाई दी और बताया कि विधायक द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान करने की घोषणा की गई है।
समाजसेवी यतेंद्र रावत और विक्रम पहलवान ने कहा कि वे क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और खेल संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश, खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार, हेमा, सुधारानी, सरपंच सुमेर सिंह, सरपंच विक्की गुर्जर, पप्पू सरपंच समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।