फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कबड्डी स्पर्धा में विजेता केएलपी कॉलेज की टीम के खिलाड़ी सम्मानित

Sat, 19 Sep 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मान देते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही केएलपी कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों और कोच अंकित शर्मा को कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय खड़खड़ा में हुई थी।
विज्ञापन

टीम में गगन, जतिन, रुद्राक्ष, सचिन, भारत, नितिन, नीरज, ललित, हिमांशु, चिंटू, देवेंद्र और प्रिंस शामिल रहे। कोच अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने विभिन्न मुकाबलों में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रस्तोगी ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत, लगन और टीम भावना से कॉलेज को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से कॉलेज में खेल गतिविधियों को और प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से डॉ. कपिल मल्होत्रा और डॉ. सीमा ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, डॉ. किरण बाला, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ज्योत्सना और नित्यानंद सहित डॉ. मोनिका, डॉ. विवेक राठी एवं डॉ. ऋचा शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें