फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय कोसली के परिसर में किया गया पौधरोपण

Sun, 13 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 1राजकीय महाविद्यालय कोसली में पौधरोपण करते कोसली विधायक अनिल यादव, प्राचार्य डॉक्टर ला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली के परिसर में सावन के पहले दिन पौधरोपण किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोसली विधायक अनिल यादव रहे।
कार्यक्रम में विधायक अनिल यादव, प्राचार्य डॉक्टर लाजवंती, प्राचार्य, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की और पौधरोपण में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल यादव ने कहा कि पौधरोपण का बहुत महत्व है। यह पर्यावरण और मानव जीवन दोनों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

हमें हर वर्ष कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। पौधरोपण हमारे स्वास्थ्य व कल्याण के लिए भी आवश्यक है।
प्राचार्य डॉ. लाज कौशल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र भौगोलिक रूप से कम वर्षा वाले क्षेत्र में आता है, इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण संरक्षित रहे। प्राचार्य डॉक्टर लाज कौशल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जो पौधे महाविद्यालय प्रांगण में लगाए हैं उनकी पूरी वर्ष देखभाल एवं रखरखाव अवश्य करें। इस अवसर पर एडवोकेट दीपक कोसलिया, प्रिंसिपल दयानंद शर्मा, जीवन हितैषी जिला पार्षद, सुरेंद्र कुमार, मंजीत कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें