फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष ने किया क्वालीफाई

Sat, 31 Oct 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीयूष
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव हजारीवास निवासी कक्षा नौवीं के विद्यार्थी पीयूष ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पीयूष ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पीयूष गांव लाखनौर स्थित विवेकानंद शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कोच नितिन यादव और हेड कोच विजय कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें