फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में पाइप लाइन से पहुंचेगी कुकिंग गैस

Sun, 02 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जल्द ही जिले के लोगों के घरों में पाइप लाइन से सीधे कुकिंग गैस मिलेगी। इसी के साथ सड़कों पर सीएनजी गैस से चलने वाली गाड़ियां दिखाईं देेंगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड रेवाड़ी, धारूहेड़ा एवं बावल में सीएनजी पंप लगाने के साथ पहले चरण में 8902 कुकिंग गैस कनेक्शन देगा। इसके लिए आईजीएल पांच वर्षों में करीब 650 इंच किमी. पाइप लाइन बिछाएगा। आगामी एक सप्ताह के अंदर बीपीसीएल पंप पर पाइप डालने का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसका काम पांच साल में पूरा होगा।
विज्ञापन

आईजीएल पाइप लाइन से प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी ने बताया कि पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने आईजीएल को रेवाड़ी में सीएनजी पंप एवं घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर दिया है। गौरतलब है कि भारत सरकार की साझेदारी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) दिल्ली में भी सीएनजी एवं घरेलू गैस पाइप लाइन से सप्लाई कर रही है।
-------------------
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन होगा विकसित
पीएनजीआरबी ने बीते वर्ष रेवाड़ी में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम विकसित करने का फैसला लिया था। इसके तहत प्रथम चरण में कुकिंग गैस शहर के उपभोक्ताओं को पाइप लाइन ने सप्लाई की जाएगी। घरों में यूज होने वाली गैस पीएनजी एवं वाहनों में ईंधन के लिए सप्लाई होने वाली सीएनजी से जिले के लोगों को आार्थिक बचत के साथ समय में भी बचत होगी। रेवाड़ी आईजीएल अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन की मदद लेगा।
विज्ञापन

---------------------
बीपीसीएल पेट्रोल पंप से शुरू होगा प्रोजेक्ट का शुभारंभ
अधिकारियों के अनुसार इसी सप्ताह के अंदर प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। चूंकि काम कई चरणों में होना है, इसलिए कंपनी जिले में सीएनजी उपलब्ध करानेे के लिए पहले चरण में बीपीसीएल एवं पंप के ऊपर सीएनजी उपलब्ध कराएगी। इसके बाद तीन सीएनजी पंप स्थापित करेगी।
--------------
औद्योगिक इकाइयों को होगा लाभ
प्रोजेक्ट के तहत बावल एवं धारूहेड़ा की औधोगिक इकाइयों को भी सस्ती एवं ग्रीन गैस उपलब्ध हो सकेगी। जिले में बिजली बनाने से लेकर अनेक इकाइयों मेें ईंधन की खपत होती है। इन इकाइयों को सीएनजी मिलने से जहां पर्यावरण को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। वहीं कंपनियों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा।
-----------------------
-पर्यावरण को बचाने के लिए एनजीटी ने दिए थे आदेश
रेवाड़ी एनसीआर में आता है। इसके चलते ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनसीटी) ने बीते दिनों यहां पर मानकों को पूरा करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ही पीएनजीआरबी ने आईजीएल के साथ रेवाड़ी में पीएनजी एवं सीएनजी पाइप लाइन बिछाने का समझौता किया था। गौरतलब है कि रेवाड़ी में भी जल्द ही दस साल से पुराने वाहनों पर रोक लगाई जा सकती है। इसके चलते यहां के लोगों को सीएनजी का फायदा मिलेगा।
--------------------------
-इस तरह से बिछेगी पाइप लाइन
प्रथम वर्ष        130 इंच किमी.
द्वितीय वर्ष        195 इंच किमी.
तृतीय वर्ष        195 इंच किमी.
चतुर्थ वर्ष         65 इंच किमी.
पांचवे वर्ष        65 इंच किमी.
कूल             650 इंच किमी.
(इंच किलोमीटर गैस पाइप लाइन बिछाने का मानक है)
------------------
घरेल गैस कनेक्शन
प्रथम वर्ष        0
द्वितीय वर्ष        1335
तृतीय वर्ष        4451
चतुर्थ वर्ष         6231
पांचवे वर्ष        8902
------------------
वर्जन-
प्रोजेक्ट का शुभारंभ इसी सप्ताह बीपीसीएल पेट्रोप पंप से शुरू किया जाएगा। सीएजनी पंप लगने तक सीएनजी सप्लाई बीपीसीएल एवं आईओसीएल पंस की जाएगी। घरेलू कुकिंग गैस पाइप लाइन बिछाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
-रामकृष्ण, मैनेजर, आईजीएल पाइप लाइन
-----------------
जिले में पीएजनी एवं सीएनजी पाइप लाइन बिछने से इंडस्ट्री के साथ-साथ पर्यावरण को बहुत ज्यादा लाभ होगा। रेवाड़ी में हजारों कंपनी काम कर रही हैं। आर्थिक फायदे के साथ-साथ अनेक फायदे इंडस्ट्री को निश्चित तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन

--विनोद जोशी, जीएम संकाई इंडिया बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें