फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में में भरकर ले जाए जा रहे तीन ऊंटों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना चौकी पुलिस ने गांव जैनाबाद के निकट से एक पिकअप गाड़ी से तीन ऊंट मुक्त कराए है। पुलिस ने पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गोमला निवासी इकेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वीरवार की शाम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप गाड़ी में ऊंट भर कर मंदौला से डहीना की ओर आ रहा है। पुलिस ने गांव जैनाबाद के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंदोला की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोक लिया। पिकअप चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने पिकअप पर लगाया गया तिरपाल हटाया तो उसमें तीन ऊंट ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे तथा सभी के पैर व मुंह बांधे हुए थे। चालक इकेंद्र ने बताया कि वह यह ऊंट उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी मोबिन खान के पास छोड़ने के लिए जा रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें