फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से ट्रॉला टकराने से क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव मालपुरा के निकट ट्राला डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्राला के क्लीनर की मौत हो गई तथा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक ट्राला शुक्रवार सुबह दिल्ली से कोटपुतली की ओर जा रहा था। चालक की लापरवाही के कारण ट्राला डिवाइडर से टकरा कर पलट गया तथा उसमें सवार क्लीनर रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल क्लीनर को उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें