फोटो : 10कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करते गठित जिला स्तरीय कमेटी सदस्य। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि सुपर सीडर व बेलिग यूनिट कृषि यंत्रों पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए 4 अगस्त 2024 तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
दिनेश शर्मा ने बताया कि कृषि यंत्र खरीदकर पोर्टल पर बिल अपलोड करने वाले चयनित किसानों के कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन खंड कृषि अधिकारी कार्यालय जाटूसाना व मंडी रेवाड़ी में किया गया। संवाद