फोटो : 13लावण्या फाउंडेशन की तरफ से रेड क्रॉस की आयोजित गतिविधियां। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लावण्या फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल में जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के सहयोग से विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हेनरी डुनेंट को याद किया। कार्यक्रम में रक्तदान व प्राथमिक उपचार बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस संस्थापक हेनरी डुनेंट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। लावण्या फाउंडेशन की उप-प्रधान संगीता ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवतावादी संगठन और हेनरी डुनेंट की तरफ से मानवता की मदद के लिए योगदान और श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। ओमप्रकाश गांधी व विजय शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण बारे जानकारी दी। संवाद