फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की दुआएं रक्षा कवच का काम करती हैं : डॉ. दीपक

Sun, 24 May 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोगों को सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित करते मुख्य अतिथि डॉ. दीपक यादव व अन्य अति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में दुआओं की दौलत कमाएं-परिवार में खुशहाली आएगी विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, परमार्थ और मानवता के कार्यों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दीपक यादव, पार्षद डॉ. सत्यनारायण यादव, मुकेश वर्मा, सुचित्रा चान्दना और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से की गई मदद और लोगों की दुआएं जीवन में रक्षा कवच का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति सुरक्षित बच जाता है, क्योंकि उसने जीवन में लोगों की सच्चे मन से सहायता की होती है।
विज्ञापन

प्रो. सीएल सोनी, डॉ. बलबीर अग्रवाल, हेमंत ग्रोवर, कुलदीप सोनी और प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना, भूखे को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। ऐसे कार्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति लाते हैं।
प्रधान निशा सीकरी, डॉ. नीरू वर्मा और प्रीती कपूर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन आत्मचिंतन करना चाहिए कि उसने दिनभर में कितने लोगों की सहायता की और कितनी दुआएं प्राप्त कीं। कार्यक्रम में सभी ने शोर मच गया शोर-देखो आया माखन चोर भजन पर नृत्य का आनंद लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेनका सोनी, सत्यपाल शास्त्री, जौहरी सिंह चौकन और सुनीता आर्य को सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम नंदवानी, कपिल कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें