रेवाड़ी। हरिओम अग्रसेन परिसर में बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उज्ज्वल स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को स्मारिका के माध्यम से प्रस्तुत करना रहा। वक्ताओं ने बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं, पेंशन संबंधी मुद्दों और सामाजिक सहभागिता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स समाज के अनुभवी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शक साबित होते हैं। संवाद