फोटो : 32स्वदेशी सामान खरीदते महिला। संवाद
रेवाड़ी। लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति रुझान बढ़ा है। बीएमजी मॉल के पास मिट्टी से बने सजावटी और उपयोगी सामान की दुकान पर स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री हो रही है।
दुकानदार गांव टहना दीपालपुर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद पूरी तरह हस्तनिर्मित हैं और स्थानीय मिट्टी से तैयार किए गए हैं। लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति रुझान बढ़ा है। लोग मिट्टी से बनी सजावटी वस्तु खरीद रहे हैं।
सामान खरीदने पहुंची संतोष यादव और मीरा यादव ने कहा कि इस प्रकार के उत्पाद न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि स्थानीय कारीगरों के काम और उनके हुनर को भी पहचान दिलाते हैं।
विशेष रूप से त्योहारों के समय इस प्रकार की खरीदारी स्थानीय उत्पादों और कारीगरों के लिए उत्साहजनक साबित होती है। लोग अब बढ़-चढ़कर देशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को अपनाने लगे हैं, जिससे विकसित भारत अभियान का संदेश आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।