पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो नेता।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी दत्ता व पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी ने रेवाड़ी पहुंचकर बीजेेपी व जजपा सरकार की खामियां गिर्नाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते महंगाई से लोग परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। इसको दोबारा पटरी पर लाना चुनौती से कम नहीं है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के आते ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। रेवाड़ी पहुंचने पर इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव व इनेलो प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल ने उनका स्वागत किया। दत्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार बनी है, तब से देश में मुद्दों पर राजनीति को साइड कर के जाति -धर्म, हिंदू- मुस्लिम के नाम पर लोगों का बांटने का काम किया जा रहा है। हरियाणा में चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में एक बार फिर इनेलो पार्टी में रोजाना सैकड़ों लोग विभिन्न दलों को छोड़कर शामिल हो रहे हैं। जिससे पार्टी मजबूत हो रही है। इनेलो के मुख्य प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी ने कहा कि महंगाई की वजह से आमजन के जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोजाना डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूर्णतया विफल रही है। यहां पेपर लीक हो जाते हैं, जिसका खामियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
जिले में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सरकार को घेरा
इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने स्थानीय मुद्दे जलभराव व पानी की निकासी, टूटी सड़कों आदि पर सरकार द्वारा कोई काम नहीं करने पर घेरने का काम किया। जिसके कारण हर वर्ग इस सरकार से त्रस्त है और जल्दी से इस सरकार से छुटकारा चाहती है। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल, शहरी प्रधान वरुण गांधी, कोसली हलका प्रधान धर्मबीर गामड़िया, एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर व जितेंद्र देशवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।