फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों को अभी और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
बड़ा तालाब हनुमान मंदिर के रास्ते की हालत। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बड़ा तालाब हनुमान मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों को अब करीब तीन सप्ताह और इंतजार करना होगा। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार इसके बाद यह सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी। पिछले एक महीने से यह मार्ग खोदा हुआ है जिसके कारण आमजन और मंदिर में आने वाले श्रद्धालु लगातार समस्या झेल रहे हैं।
विज्ञापन

ड्रेनेज लाइन के साइज को बढ़ाने को लेकर चले विवाद के कारण यह निर्माण कार्य लंबा खिंच गया था लेकिन अब मसला सुलझने के बाद कार्य में तेजी आई है।
दरअसल 15 इंची नई ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और इन दिनों चैंबर निर्माण कार्य चल रहा है। सप्ताहभर के भीतर सीवरेज की टूट-फूट को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा जिसके तुरंत बाद सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
अगर कार्य समय पर चलता रहा तो दिसंबर मध्य तक लोगों को इस समस्या से राहत मिल सकती है। बता दें कि बीच में ग्रैप 3 की पाबंदी लग गई थी, इस वजह से भी कार्य रूका हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पुरानी सड़क को तोड़कर निर्माण कार्य की शुरूआत की गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने ड्रेनेज लाइन के आकार को बढ़ाने की मांग उठाई, जिससे कार्य रोकना पड़ा। लंबे समय तक रास्ता खोदा हुआ रहने से सीवर लाइन कई जगह डैमेज हो गई और उसका गंदा पानी सड़क पर जमा होने लगा। इससे प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले लोग ही नहीं बल्कि मंदिर में आने वाले भक्त भी बेहद परेशान हैं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है और उन्हें मजबूरन गंदे पानी को पार करके मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है।
सड़क भैरू मंदिर से लेकर सर्कुलर रोड तक बनाई जा रही
बता दें कि यह सड़क भैरू मंदिर से लेकर सर्कुलर रोड तक बनाई जा रही है जिसकी कुल लंबाई लगभग 350 मीटर है। इस निर्माण के लिए नगर परिषद द्वारा 45 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। शुरुआती प्रोजेक्ट में 8 इंची ड्रेनेज लाइन प्रस्तावित थी लेकिन इलाके में बढ़ते जलभराव की समस्या को देखते हुए इसे बढ़ाकर 15 इंची किया गया। यह सड़क नगर परिषद के मौजूदा कार्यकाल 2020–21 के बाद पहली बार नए रूप में तैयार की जा रही है इसलिए स्थानीय लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं।
-
वर्जन
टीम की तरफ से यहां 15 इंची ड्रेनेज पाइपलाइन डाल दी गई है। सप्ताहभर में बाकी काम पूरा कर सड़क निर्माण कारू शुरू करा दिया जाएगा। -वीरपाल, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें