फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मांग को लेकर ज्ञापन देते विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
भिवाड़ी। विप्र फाउंडेशन की खैरथल-तिजारा जिला इकाई ने मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। यह पत्र ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर है। फाउंडेशन ने अधिकारी की तत्काल बर्खास्तगी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में वीरवार को भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आईएएस संतोष वर्मा को एक सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है।
इस घटना से देशभर में व्यापक रोष उत्पन्न हो गया है। विप्र फाउंडेशन ने अपने पत्र में इस टिप्पणी को केवल ब्राह्मण समाज का ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय नारी जाति का अपमान बताया है। संस्था का आरोप है कि यह बयान समाज में वैमनस्य, जातीय तनाव और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने के सुनियोजित इरादे से दिया गया प्रतीत होता है।
विज्ञापन

इस दौरान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा, संगठन मंत्री राजेश्वर वत्स, तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, लीगल एडवाइजर वकील सुनील शर्मा, फाउंडेशन सदस्य अजय शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें