फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान, लगाया सड़क पर जाम

Sat, 01 Jun 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कस्बे में शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो जाम लगाने वाले लोगों ने सड़क को खोल दिया।
विज्ञापन

दरअसल, कोसली कस्बे के साल्हावास रोड पर संगम सिनेमा के सामने कॉलोनी के लोग पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं वाटर सप्लाई तक में दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी की वजह से पनपने वाले मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का भी लोगों को डर है। स्थानीय लोगों की मानें तो इसको लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

लंबे समय से नहीं हो रहा समाधान

महिलाओं ने बताया कि गंदे पानी के रास्ते में फैल जाने के कारण उससे उठती बदबू से जीना दूभर हो गया है। रास्ते से खासकर छोटे बच्चों का आना-जाना बंद हो रहा है, जिसके बारे में स्थानीय पंचायत, जनस्वास्थ्य विभाग, एसडीएम कोसली, पार्षद व विधायक तक को इस समस्या का समाधान करने की बार बार मांग करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया। परेशान होकर सड़क मार्ग को जाम करने जैसा कदम उठाना पड़ा। गौरतलब है कि कोसली शहर व आस पास बसी दर्जनों कालोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लम्बे समय से चल रही है।
विज्ञापन



-
साल्हावास रोड पर बसी कालोनियों में पानी का ढलान होने व काॅलोनी की गलियां काफी नीचे होने से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसके लिए काॅलोनियों की सड़कों को उंचा उठाने के बाद ही सीवरों को उपर उठाया जा सकता है। इसके लिए स्थाई समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-अशोक यादव, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें