फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Sun, 28 Jul 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो:13रेवाड़ी। बादलों के बीच छिपा सूरज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। तल्ख धूप होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
बीते दिन बारिश होने से कुछ राहत मिली थी लेकिन रविवार को तेज धूप के साथ सुबह हुई। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए बादल छाए। धूप-छांव के बीच उमस और बढ़ गई। लोगों ने कूलर और पंखे का सहारा लिया लेकिन राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का असर नगर में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते बाजारों में बिजली की दुकानों पर पंखे, कूलर, एसी की बिक्री भी पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले महीने में बिक्री सामान्य दिख रही थी ऐसा लग रहा था कि स्टॉक की गई सामान फंस जाएगा, लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते अचानक से बिजली सामानों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अब ऐसा लगता है कि उनका स्टॉक किया गया सारा सामान निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें