रेवाड़ी। शहर के झज्जर चौक स्थित विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की कार्यकारिणी का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य अध्यक्ष खुशीराम जांगिड़ मुख्य अतिथि रहे। संचालन सुनील व धीरज शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ ने समाज के लोगों का अभिनंदन किया और अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला सचिव हरिराम जांगिड़, कोषाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा सहित नव चयनित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समाज को संगठित करने तथा विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षा एवं रोजगार विशेष भूमिका निभाते है।
उन्होंने सभी उपस्थित बंधुओं से अपने आस पास समाज के जरूरतमंद लोगों के उत्थान हेतु यथासंभव सहयोग करने की अपील की।