पीएचईडी कार्यालय में हंगामा करते लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
भिवाड़ी। यूआईटी सेक्टर-8 में पिछले 7-8 दिनों से पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप होने से परेशान लोगों ने भिवाड़ी बाईपास स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने पानी की मांग को लेकर नारेबाजी की, कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई और समस्या जल्द नहीं सुधारी गई तो कार्यालय में ताला जड़ने व सड़क जाम करने की चेतावनी दी।
हंगामा करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोन करने पर कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। सेक्टर-8 के पार्क में अलग से बोरिंग लगी हुई है लेकिन कर्मचारी जानबूझकर उसका पानी सेक्टर-9 में सप्लाई कर रहे हैं।
एक कर्मचारी पर तो बोरिंग के पानी को सेक्टर-9 के लोगों को बेचने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही सेक्टर-9 के पार्षद से मिलीभगत का भी इल्जाम लगाया गया।
सेक्टर-8 निवासी विशाल पटेल ने बताया कि सात दिनों से एक बूंद पानी नहीं आया। पीने, नहाने और कपड़े धोने तक के काम रुके पड़े हैं। लोग महंगे दामों में टैंकर मंगवा रहे हैं। कर्मचारी फोन उठाते ही अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं।
सेक्टर 8 निवासी कुसुम ने बताया कि आठ दिन हो गए, एक मिनट भी पानी नहीं आया। सभी काम ठप हैं। सभी कर्मचारी बदतमीजी से बात करते हैं।
पीएचईडी कार्यालय में हंगामा करते लोग। संवाद- फोटो : संवाद