फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी न मिलने पर भड़के लोग

विज्ञापन
‌बिजली और पानी के लिए प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पिछले चार दिन से बिजली समस्या हल न होने से भड़के विजय नगर के लोगों ने मंगलवार को कालाका रोड पर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इससे सड़क  के दोनों वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। प्रदर्शन की सूचना पर करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों की ओर से मौके पर ही ट्रांसफार्मर मंगाया गया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजय नगर के पास कालका रोड पर करीब चार दिन पूर्व किसी वाहन की टक्कर से बिजली का ट्रांसफार्मर टूट गया था। इससे मोहल्ले में बिजली का संकट पैदा हो गया था। यहां के लोग कई बार निगम के अधिकारियों से मिलकर समस्या का हल किए जाने का अनुरोध कर चुके थे, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई थी।

बिजली नहीं आने के कारण  किसानों की फसलें भी नष्ट हो रही थी। बिजली निगम की कार्य प्रणाली से नाराज लोगों ने मंगलवार को कालाका रोड पर जाम लगा दिया । इससे रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग समस्या का समाधान नहीं होने तक जाम नहीं खोलने पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


बाद में रेवाड़ी के तहसीलदार नौरंग राय एवं बिजली निगम के एसडीओ  ने मौके पर आकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जाम लगा रहे लोग नहीं माने तो आखिर निगम अधिकारियों ने मौके पर बिजली का ट्रांसफार्मर लाकर कार्य शुरू करवाया। इसके बाद ही जाम खोला गया।  जाम लगा रहे ग्रामीणों में अमित पंडित, ओमप्रकाश, महावीर, उमेया, महासिंह, रामनिवास, कुलदीप, सज्जन, रामकिशन व सतीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें