फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी 9 रेलगाड़ियों की रफ्तार

Wed, 11 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
train - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कोहरे के चलते मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे की 9 गाड़ियां देरी से चलीं। ये जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा से जोधपुर/बीकानेर तक 7 घंटे 30 मिनट देरी से चली। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 14711 ऋषिकेश से श्री गंगानगर तक 05 घंटे 05 मिनट, गाड़ी संख्या 14887 कालका से बाडमेर के बीच 1.15 घंटे, गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो से उदयपुर के बीच 2.20 घंटे, गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर से हिसार के बीच 06.10 घंटे, गाड़ी संख्या 14723 कानपुर से भिवानी के बीच 01.45 घंटे, गाड़ी संख्या 19032 हावड़ा से अहमदाबाद के बीच 01.10 घंटे, गाड़ी संख्या 19573 ओखा से जयपुर तक 9.20 घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें