फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदहाल सफाई व्यवस्था और दूषित पानी के भराव से मोहल्ला बड़ा तालाब के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला बड़ा तालाब में बदहाल सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की कमी, दूषित पानी के भरने की समस्या एवं कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं। मोहल्ले में ऐतिहासिक हनुमान मंदिर है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इससे श्रद्धालु आहत होते हैं। मोहल्ले में कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली कभी-कभी आते हैं, जिसकी वजह से लोगों को खुले में कचरा फेंकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के समीप होने के बावजूद इस मोहल्ले में समस्याओं का अंबार है। यहां न कभी सफाई कर्मचारी आते हैं और न ही यहां से कचरा उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को यहां की समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी यहां की समस्याओं से अनजान बने हुए है। जबकि जिले का ऐतिहासिक हनुमान मंदिर भी यहीं पर स्थित है,जहां प्रत्येक मंगलवार को सैकड़ों लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
मोहल्ले में सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते हैं, जिसकी वजह से यहां की सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हुए हैं। गंदगी के कारण यहां का वातावरएण बदबूदार बना हुआ है।
विज्ञापन

- बबलू, दुकानदार
--------------------
मोहल्ले में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई हैं। इससे रात के समय मोहल्ले में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। स्ट्रीट लाइट को लेकर कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया है, लेकिन समस्या जस की तस है।
- दयाराम
-------------------
मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी की नालियों काफी समय से सफाई के अभाव में बंद पड़ी है। गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे पैदल निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
- मुन्ना लाल
------------------
मोहल्ले में शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप कई साल से कूड़ा जमा है। कई बार अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन यहां से कचरा हटाया नहीं जा रहा है। एक तरह से लोगों ने यहां अस्थायी रूप से डंपिंग यार्ड बना दिया है।
- सुभाष गुर्जर
--------------------
वर्जन:
समस्या मेरे संज्ञान में है। संबंधित कर्मचारियों को पहले से ही बोला जा चुका है। जल्द ही मोहल्ले की सफाई व्यवस्था व अन्य समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज यादव, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें