रेवाड़ी। ट्रेन से जम्मू जाने वाले यात्री काफी परेशान हैं। कारण यह है कि जम्मू जाने वाली ट्रेन या तो छह घंटे की देरी से चल रही है या वहां तक ट्रेन ही नहीं पहुंच पा रही है। दरअसल, पंजाब के शंभू बॉर्डर के पास किसान आंदोलन फिर से शुरू होने की वजह से वहां रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया जा रहा है, जिस वजह से ट्रेन प्रभावित हो रही हैं। पूजा एक्सप्रेस और बाड़मेर जम्मू तवी एक्सप्रेस दोनों ट्रेन जम्मू तक जाती हैं। पूजा एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है और बाड़मेर जम्मू तवी एक्सप्रेस केवल दिल्ली तक ही जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को जम्मू जाना है उनके लिए काफी अधिक दिक्कत हो रही है।
पानीपत, सोनीपत, अंबाला जाने वाले लोगों को हो रही और परेशानी
जम्मू जाने वाली अधिकतर ट्रेनें दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना से जम्मू जाती है। किसानों की और से रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण इस ट्रेन को अब दिल्ली से रोहतक के रास्ते लुधियाना जाना पड़ रहा है। रेवाड़ी से पानीपत, अंबाला जाने वाली सवारियों की संख्या काफी अधिक होती है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जिन लोगों ने उसी ट्रेन में टिकट बुक कराई होती है जो लेट चल रही हैं।