रेवाड़ी। हरियाणा नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएनसीबी) की रेवाड़ी यूनिट ने मंगलवार को जिले में दो बड़े हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 282.11 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों आरोपी नारनौल के रहने वाले हैं। उन्हें रेवाड़ी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। एचएनसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारनौल के बड़ कुआं निवासी दिनेश उर्फ मोटा और धोबी जोड़ निवासी घनश्याम सैनी के रूप में हुई है। पुलिस को दोनों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों रेवाड़ी होते हुए हेरोइन लेकर जाने वाले हैं। इसके बाद खोल थाना इलाके में नाकाबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।