फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेले से लोगों को सीधा मिल रहा लाभ

विज्ञापन
बावल में अंत्योदय मेले के प्रथम फेज के लाभार्थी को प्रोत्साहित करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी ल - फोटो : Rewari
विज्ञापन
प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंत्योदय व सबका साथ-सबका विकास के सिद्घांत पर चलते हुए गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। यह बात प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के द्वितीय फेस के तहत नगर पालिका परिसर बावल में आयोजित अंत्योदय मेले का शुभारंभ करने उपरांत कहे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मेले में लगी विभिन्न विभागों की योजनाओं को दर्शाती स्टाल का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रूबरू होते हुए विभागीय स्तर पर प्रदत्त सेवाओं को तत्परता से सरल तरीके से योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक महावीर प्रसाद, एसडीएम बावल संजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणू बाला, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें