फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन ही सहारा, समय पर हक मिले हमारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में दो माह से बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता नहीं मिल पा रहा है। इससे वे परेशान हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द पेंशन की राशि खाते में भेजने की गुहार लगाई है। पीड़ित बुजुर्गों ने कहा कि पेंशन ही उनका सहारा है। इसके अलावा उनका कोई आसरा नहीं है। पेंशन समय पर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सरकार ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना चला रखी है। ताकि इनकी मदद हो सके। हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव के वक्त भाजपा और जजपा ने अपने-अपने चुनाव घोषणा पत्रों में सरकार बनने पर पेंशन बढ़ाने का वादा किया था। साथ ही बुजुर्गों को सुचारु रूप से पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की थी। प्रदेश में भाजपा-जजपा की सरकार बनने पर क्रमबद्घ पेंशन बढ़ना शुरू हुई। यह वृद्घि हर साल जनवरी में लागू होती थी, मगर नवंबर 2021 से पेंशन नहीं आ रही है। इससे बुजुर्ग परेशान हैं। नवंबर की पेंशन दिसंबर में जबकि दिसंबर की पेंशन जनवरी में खातों में आनी थी, जो नहीं पहुंची है। इससे बुजुर्ग मायूस हैं।
रेवाड़ी के कुतुबपुर की रेणु, सविता, शीला, दर्शन, बेबी, कस्तूरी, घमंडी लाल, कस्तूरी देवी, वीना, दोस्ता, विजय, नंदलाल, किशोरीलाल, गुलशन, अंजली, मीना देवी, किशोर कुमार, लीलाराम, बलवंत राय, कमलेश देवी और पाल सिंह आदि ने सरकार से जल्द पेंशन देने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि पेंशन के सिवाए उनके पास कोई आर्थिक सहारा नहीं। पेंशन से ही वे अपना गुजर-बसर करते हैं। उम्रदराज होने की वजह से उन्हें बीमारियां घेरे रहती हैं। दवाओं के सहारे उनके जीवन की गाड़ी चल रही है। पेंशन नहीं मिली तो इनके सामने दवा खरीदने को लेकर भी समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

----------------------------
‘जल्द आने वाली है जनवरी की पेंशन’
जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बताती हैं कि बीते माह में पेंशन सीधे बैंक खातों में भेजने में कुछ परेशानी हुई थी, लेकिन 3 फरवरी को दिसंबर की पेंशन भेजी गई है। जनवरी की पेंशन जल्द आने जा रही है। कार्यालय स्तर पर कोई आवेदन या किसी भी व्यक्ति का पेंशन संबंधी दस्तावेज नहीं रोका गया है। जिन लोगों की पेंशन पहले आ रही थी और अब नहीं आई, उसके पीछे उनके बैंक खाता की जानकारी का पात्र के विवरण से मेल नहीं खाना या नए आवेदन में किसी दस्तावेज की कमी मिलना पेंशन नहीं मिलने का कारण हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि डीबीटी आधार पर चंडीगढ़ से सीधे पात्र के खाते में पेंशन राशि भेजी जाती है।
---------------------------
आंकड़ों पर एक नजर
योजना का नाम धनराशि कुल लाभपात्र
बुजुर्ग सम्मान भत्ता 2500 67201
-दिव्यांग पेंशन - 2500 5087
-विधवा पेंशन - 2500 - 24972
-निराश्रित बच्चों को आर्थिक सहायता - 1600 - 6777
-लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता - 2500 - 1384
-निशक्त बच्चों को सहायता - 1900 - 318
-बौना भत्ता - 2500 - 01
इन सभी योजनाओं के कुल लाभार्थी - 105740
--------------------------------
कोट
सरकार की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों तक आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए अलग-अलग योजनाएं शुरू की गई हैं। 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को सरकार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत लाभ देती है। विकलांगों, विधवा या निराश्रित महिलाओं, निराश्रित बच्चों, निशक्त बच्चों के लिए सहायता देने के अलावा बौना भत्ता भी दिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग हर व्यक्ति जो ऐसे किसी जरूरतमंद को जानता है या पहचानता है, उसे सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने या दिलाने के लिए प्रेरित करें। कॉमन सर्विस सेंटर, अंत्योदय भवन में इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

- रेणुबाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें