फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 400 मीटर की दौड़ में पवन और पूजा प्रथम

Thu, 06 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। जैनाबाद ​स्थित राव बिरेन्द्र सिंह राज्य अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव जैनाबाद स्थित राव विरेेंद्र सिंह राज्य अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का वार्षिक स्पोर्ट्स मीट नेक्सस-2025 का आयोजन वीरवार को हुआ। इसमें 400 मीटर की दौड़ में पवन और पूजा प्रथम रहीं।
100 मीटर दौड़ में लड़कों में आशीष (सिविल) प्रथम, अंकित (मैकेनिकल) द्वितीय व पुष्पेंद्र (मैकेनिकल) तृतीय स्थान पर रहे जबकि लड़कियों में सोनिया प्रथम, चित्रा द्वितीय व वंशिका तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में लड़कों में पवन प्रथम, अंकित द्वितीय व राज को तृतीय रहे जबकि लड़कियों में पूजा प्रथम, सोनिया द्वितीय व चित्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जीवन हितैषी (जिला पार्षद, कोसली), करण पाल खोला (अध्यक्ष, ब्लॉक समिति), भावना (सरपंच, जैनाबाद), डॉ. रोहित सिंह चौहान थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट और पीटी का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. खोला ने अपने भाषण में खिलाड़ियों को नेतृत्व की भावना विकसित करने और निष्पक्ष खेल के तहत टीम वर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने संस्थान के वार्षिक खेल-कूद मीट के उद्घाटन की घोषणा की। उन्होंने खेलों के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि ये एथलेटिक गतिविधियां किसी व्यक्ति के शारीरिक और भावनात्मक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस सरकार ने एजुकेशन बजट दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने एथलेटिक स्पर्धाओं में लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर, 1600 मीटर दौड़ में असीम जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। निदेशक-प्राचार्य प्रो. जगदीश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें एथलेटिक गतिविधियों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नागरिक जिम्मेदारियों की बेहतरी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें