फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज बसों की कमी से परेशान रहे यात्री

Sat, 31 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोडवेज की बस पर चढ़ने के लिए यात्रियों की जुटी भीड़। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रोहतक में शुक्रवार को आयोजित परशुराम जयंती समारोह में रेवाड़ी डिपो की साठ बसें भेजी गई थीं। ऐसे में बसों की कमी के चलते यात्रियों को लोकल के साथ लंबी रूट की बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज की बसें नहीं मिलने से निजी बसों से यात्रा करनी पड़ी।
बस स्टैंड पर शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ लगी रही। लोग रोडवेज बस का इंतजार करते नजर आए। रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बसों की कमी के चलते दैनिक यात्रा करने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जैसे ही कोई सरकारी बस आती लोग उस पर सवार होने के लिए टूट पड़ते। पूरे दिन यही स्थिति देखने को मिली।
प्रतिदिन रोडवेज की बसें विभिन्न रूट पर 125 फेरे लगाती हैं। शुक्रवार को 125 में से 54 फेरे काट दिए गए थे। ऐसे में रेवाड़ी से चंडीगढ़, बहरोड़, अलवर, जयपुर, कोटवासिम, कोसली, अलीगढ़, खाटू श्याम, जयपुर, धौला कुआं, दिल्ली, शिमला, पुष्कर, बीकानेर, नारनौल, रोहतक, झज्जर, अलवर, सराय काले खां, मीरपुर, बाक्ल, भोजावास, खोल, जड़थल, खंडोड़ा, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व अन्य रूट प्रभावित हुए।

-

लोकल रूट पर भी नहीं मिली रोडवेज बस

यात्री राजेश ने बताया कि उनको नारनौल जाना था। 2 घंटा इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली। इसके बाद निजी बस का सहारा लेना पड़ा। यात्री मुकेश ने बताया कि उन्होंने 2 घंटे तक बस का इंतजार किया। उनको दिल्ली जाना था। पता चला कि निजी बसें ही चल रही हैं जो धारूहेड़ा तक ही छोड़ेगी। निजी बस से यात्रा करनी पड़ी। रोहित ने बताया कि उसे बावल जाना था। 2 घंटे तक इंतजार के बाद भी रोडवेज बस नहीं मिली। बाद में निजी बस से यात्रा करनी पड़ी। रविंद्र ने बताया कि वह 3 घंटे से बस स्टैंड पर खड़ा था। उसे कोटकासिम के लिए जाना था लेकिन रोडवेज की बस नहीं मिली।
विज्ञापन


वर्जन
बसों की कमी लोगों को खलने नहीं दी गई। मौके पर बस सेवा उपलब्ध करवा दी गई थी। लोगों को बेहतर सुविधा दी गई थी। रोडवेज की तरफ से अच्छी तैयारी की गई थी।-प्रदीप कुमार, जीएम रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें