फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेटिंग के बदले पैसे देने का झांसा देकर 1.8 लाख रुपये ठगे

Sat, 31 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। टेलीग्राम पर रिव्यू और रेटिंग के बदले पैसे देने का झांसा देकर एक महिला के साथ 1.8 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विकास नगर की लता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप के जरिए संपर्क हुआ।
विज्ञापन

आरोपी ने टेलीग्राम पर रिव्यू और रेटिंग का काम देने का प्रस्ताव रखा। पहले उन्होंने 180 रुपये का भुगतान करवाकर विश्वास जीता। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से फोन-पे के जरिए कई बार पैसे मांगे।
उन्होंने कई बार रुपये का भुगतान किया। ये सभी राशि सैफ अली, आलमिन और अन्य खातों में ट्रांसफर की गई। आरोपियों ने मुझे एक मर्चेंट अकाउंट और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। फिर अकाउंट बंद होने का बहाना बनाकर और पैसे मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने 80 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई। इसके बाद आरोपियों ने 30 हजार रुपये लेकर 26 अप्रैल को टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया। सभी लिंक और ग्रुप भी गायब हो गए। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें