फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीट नहीं मिलने पर भड़के यात्री, ट्रेन की खिड़कियां व शीशे तोड़े

Fri, 02 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सीट न मिलने से भड़का यात्री शीशे तोड़ते हुए। स्रोत: - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों ने प्लेटफार्म संख्या 4 पर खड़ी रिंगस जाने वाली शकूरबस्ती-फुलेरा ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर हंगामा किया। क्रुद्ध यात्रियों ने ट्रेन की खिड़कियों और शीशों को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंची। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण जीआरपी को स्थिति पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे रिंगस जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन में पहले से सवार यात्रियों ने भीड़ के डर से डिब्बों को अंदर से बंद कर लिया जिससे सैकड़ों यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। इसी बात से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और यात्रियों ने ट्रेन की खिड़कियों व शीशों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं।
सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा और बढ़ गया। उत्पात मचा रहे यात्रियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी ट्रेन को नुकसान पहुंचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रेन के अंदर से बंद डिब्बों को खुलवाया और यात्रियों को चढ़ाया। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। करीब आधे घंटे की देरी से ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन:
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

- अशोक कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, जीआरपी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें