फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी और कोसली रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी यात्री सुविधाएं

Tue, 06 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी और कोसली रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य 70% पूरा हो चुका है। रेवाड़ी रेलवे के सुंदरीकरण पर 32 करोड़ और कोसली रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण पर 13.80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्टेशन के परिसर में राव तुलाराम की प्रतिमा लगाई गई है। दोनों स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
दोनों रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण में हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। रेलवे स्टेशन पर तेज सागर फोर्ट की झलक के साथ ही स्थानीय पत्थर व सेंड स्टोन का प्रयोग किया जाएगा। ऐतिहासिक महलों में लगाई जाने वाली छतरी का प्रयोग रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर का 1 फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जो प्लेटफार्म नंबर 1 से 8 तक को जोड़ने का काम करेगा। इसके अलावा चार एक्सीलेटर और पांच लिफ्ट रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एक्सीलेटर और लिफ्ट लगने के बाद बुजुर्ग, विकलांग व्यक्तियों को यात्रा करने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस काम के बाद रेवाड़ी जंक्शन की तस्वीर बिल्कुल बदल जायेगी। अमृत भारत योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। टैक्सी का इस्तेमाल यात्री दूरदराज के क्षेत्र में आने जाने के लिए कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन की पार्किंग का विस्तार किया जाएगा और अलग से दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जा रही है।

कोसली स्टेशन पर बनेगा फुटओवर ब्रिज

कोसली स्टेशन का कायाकल्प 13. 80 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसका कायाकल्प होने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन को लाने का मुख्य मकसद यह भी था कि यहां से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। कोसली से कई प्रमुख ट्रेनों का आना-जाना भी है। ऐसे में स्टेशन बनने के बाद कई ट्रेनों का ठहराव भी यहां पर हो सकेगा। इससे यात्राओं को काफी राहत मिलेगी। कोसली रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनेगा। प्लेटफार्म ऊंचे होेंगे। दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं होगी। पेयजल, टायलेट , प्रतीक्षा हाल के अतिरिक्त स्टेशन तक आसान पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


-

अमृत भारत योजना के तहत रेवाड़ी और कोसली रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा रहा है। दोनों स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य 70% पूरा हो चुका है। कार्य जारी है। -महेश चंद्र, वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर मंडल रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें