फॉलो-अप सत्र में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। बीएमजी सिटी के पास आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से हैप्पीनेस प्रोग्राम के तहत फॉलोअप सत्र का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया गया।
सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक उर्मिला भारद्वाज ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग और ध्यान का अभ्यास करवाते हुए इसके नियमित महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि सुदर्शन क्रिया और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त होकर अधिक संतुलित और प्रसन्न जीवन जी सकता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए उनका मानसिक रूप से शांत और सकारात्मक रहना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें जीवन मूल्य और मानसिक स्वास्थ्य का भी समावेश होना चाहिए।
विद्यालय प्रबंधन समिति और प्राचार्या प्रीती लाम्बा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने से व्यवहार, व्यक्तित्व और शैक्षणिक प्रदर्शन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है।