फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाल महोत्सव में 36 स्कूलों के प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 31 Oct 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाल महोत्सव में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार को कला, अभिनय और नृत्य का संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने नृत्य, अभिनय और कला में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन विनिता पीपल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
क्लासिकल सोलो डांस, सोलो डांस, बेस्ट ड्रामेबाज, वन एक्ट प्ले/थिएटर प्ले और थाली व कलश डेकोरेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
नृत्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी भाव-भंगिमाओं और नृत्य कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, अभिनय प्रतियोगिताओं में बच्चों ने संवाद अदायगी और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाली व कलश सजावट में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक सोच का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में पांच सरकारी विद्यालयों सहित कुल 36 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि विनिता पीपल ने कहा कि बाल भवन में बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं, बल्कि उनकी छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का काम भी करते हैं।
उन्होंने बाल महोत्सव के सुव्यवस्थित आयोजन और बाल भवन में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शहरवासियों से रेवाड़ी को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर बाल महोत्सव के तहत हरियाणवी रागनी एकल और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी रागनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

बाल महोत्सव में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें