फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के दाखिले के लिए अभिभावकों ने किया सत्याग्रह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुभाष चंद्र बोस पार्क में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में अभिभावकों ने अपनी बेटियों के साथ साप्ताहिक सत्याग्रह की शुरूआत की। छात्रा नंदनी सैनी ने बताया कि उसे नियम 134ए के तहत सरकार द्वारा एक स्कूल अलॉट हुआ है। कई महीनों से स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं तथा खंड शिक्षा अधिकारी को भी लिखित शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनका दाखिला अभी तक नहीं हो पाया है। जिससे वह काफी दिनों से मानसिक तनाव से ग्रस्त हो रही हैं और उसका स्कूल का काम भी बहुत ज्यादा इकट्ठा हो गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सरकारी स्कूल में दाखिला लेने की इच्छुक छात्रा गीतांजलि व निशिका ने बताया कि कोरोना के कारण व उनके पिता की गंभीर बीमारी के इलाज के कारण वे सालभर से स्कूल फीस नहीं भर पाये हैं इसलिए उनका दाखिला सरकारी स्कूल में करवाना चाहते है लेकिन टीसी की अनिवार्यता की वजह से उनका दाखिला नहीं हो पा रहा है और वो एक महीने से ज्यादा समय से घर पर ही बैठी है जबकि उनकी सहेलियां स्कूल जा रही हैं। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार जल्द टीसी की अनिवार्यता को खत्म करें ताकि उनकी पढ़ाई जल्द सुचारु रूप से शुरू हो सके।
इसके अलावा धरने पर मौजूद अभिभावकों ने मांग की है कि सरकार को मार्च महीने में ही 134ए की आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर देनी चाहिए थी लेकिन एक महीना बीतने के बावजूद भी सरकार ने अभी तक 134ए के इस साल के फॉर्म अभी तक नहीं निकाले है। धरने पर पहुंची आम आदमी पार्टी बावल की पूर्व प्रत्याशी रेखा दहिया ने भी बेटियों को उनका शिक्षा का अधिकार दिलवाने के लिए अपना पूरा समर्थन लगातार जारी रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेश पटवारी, भूप सिंह खरेरा, धर्मपाल सिंह यादव, जगमाल सिंह, विक्रम सिंह यादव, भूप सिंह भारद्वाज, रघुवीर बबेरवाल, ऊषा प्रजापत, सुनीता, कश्मीरी, कमला सैनी, माया सैनी, मूर्ति सैनी, अनीता और कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें