नाहड़ में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : कांच आइटम। संवाद
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में दो दिवसीय 44वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। खेल प्रभारी नरेंद्र ने बैज और कैप लगाकर प्राचार्या का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा यादव ने विद्यार्थियों को कहा कि जीवन में सफलता के चार सूत्र लक्ष्य, आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ संयम को अवश्य ही अपनाना चाहिए।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 18 इवेंट करवाए गए जिनमें सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम, निखिल द्वितीय, कृष्ण तृतीय रहे। शॉटपुट छात्राओं में शिवानी प्रथम, संतोष द्वितीय, चाहत तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ छात्रों में अर्जुन प्रथम, चिंटू द्वितीय और मंजीत यादव तृतीय रहे।
विजेताओं को सर्टिफिकेट के साथ इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों में अर्जुन और छात्राओं में अनिता बेस्ट एथलेटिक रहे। समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा यादव को मोमेंटो भेंट किया।
कनीना कॉलेज से आए हुए डीपी डॉ. अशोक कुमार को मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल प्रभारी सहायक प्रोफेसर नरेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ सदस्यों और खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।